Dr. Manish gautam rewa 72 साल बाद सावन पर दुर्लभ संयोग, इस विधि से करें शिव पूजा Sawan 2024, Shiv Pooja Vidhi : सावन में ग्रह-नक्षत्रों का कई अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इस सावन को बेहद शुभ बना रहा है। पूरे 29 दिनों तक शिव भक्त महादेव की आराधना व पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकेंगे। इस बार का सावन बेहद ही खास है। देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन की शुरुआत होने वाली है। दरअसल इस सावन में ग्रह-नक्षत्रों का कई अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इस सावन को बेहद शुभ बना रहा है। वैदिक पंचाग के अनुसार, सावन महीने में इस बार चार शुभ संयोग बन रहे है। करीब 72 साल बाद इस अद्भुत संयोग सावन में देखने को मिल रहा है। आचार्य संजय पाठक ने बताया कि इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके अलावा सावन महीने की शुरुआत भी सोमवार को होगी। इस वर्ष सावन महीने में पांच सोमवारी है अर्थात पूरे 29 दिनों तक शिव भक्त महादेव की आराधना व पूजन कर सकेंगे। 22 जुलाई दिन सोमवार से सावन की शुभारंभ प्रात: 05:37 से सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है जबकि इसका समापन 19 अगस्त दिन सोमवार को हो रहा है। इसके साथ ही सोमवार, प्री...