Manish gautam *लाड़ली एक्सप्रेस से करवट ले सकता है महिला वोट बैंक* *योजना की लोकप्रियता से बढ़ीं कांग्रेस की चुनौतियां* भोपाल। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता शिखर पर है। सरकार अब योजना में पात्रता की न्यूनतम आयु सीमा 23 की जगह 21 वर्ष करने जा रही है। इससे 12 लाख और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने लगेगा। योजना की लोकप्रियता से कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने इस योजना की काट के रूप में सरकार आने पर नारी सम्मान योजना शुरू कर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने योजना के अंतर्गत एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 3000 तक ले जाने की घोषणा कर दी। सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक से महिलाओं का बड़ा वोट बैंक भाजपा की ओर जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम था। भाजपा को 41.02 प्रतिशत और कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत मत मिले थे। *कांग्रेस की नारी सम्मान योजना* लाड़ली बहना योजना की घोषणा के लगभग दो माह बाद नारी सम्मान योजना का एलान कांग्रेस ...