सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

छठ पूजा एक त्योहार नहीं, संस्कार है- डॉ मनीष गौतम

 छठ पूजा एक त्योहार नहीं, संस्कार है- डॉ मनीष गौतम उगते एवं डूबते दोनों सूरज की होती है पूजा छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस बार छठ के पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी और 31 अक्टूबर को इसका समापन होगा. छठ पूजा के दिन सूर्यदेव और षष्ठी मैया की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन शिव जी की पूजा भी की जाती है. इस त्योहार को सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में मनाया जाता है. साथ ही इसे नेपाल में भी मनाया जाता है. इस त्योहार को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. छठ पूजा का पर्व संतान के लिए रखा जाता है. यह 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है.  छठ पूजा का व्रत कितने दिन रखा जाता है पहला दिन- नहाय खाय नहाय खाय से छठ पूजा की शुरुआत होती है. इस दिन व्रती नदी में स्नान करते हैं इसके बाद सिर्फ एक समय का ही खाना खाया जाता है. इस बार नहाय खाय 28 अक्टूबर को है.  दूसरा दिन- खरना छठ का दूसरा दिन खरना कहलाता है. इस दिन भोग तैयार किया जाता है. शाम के समय मीठा भात या लौकी की खिचड़ी खाई जाती है.व्रत का तीसरा दिन दूस...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 को, भारत में 4 PM से दिखेगा, पूरे दिन रहेगा सूतक, नहीं होगी गोवर्धन पूजा

Manish gautam  साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 को, भारत में 4 PM से दिखेगा, पूरे दिन रहेगा सूतक, नहीं होगी गोवर्धन पूजा इस बार दिवाली 24 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाई जायेगी. उसके अगले दिन यानी 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. सामान्य तौर पर दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. परंतु इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण क्या है? खगोल शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं. तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और तीसरा ग्रहण होगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था. भारत में कब दिखेगा? वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. परंतु धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का खास महत्व होता है. वह भी जब यह ग्रहण किसी पर्व या त्योहार के समय लगे तो इसकी खासियत और बढ़ जाती है. 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 ...

दिवाली पर ग्रहों का बन रहा विशेष संयोग

दिवाली पर ग्रहों का बन रहा विशेष संयोग डॉ मनीष गौतम पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महालक्ष्मी, धन के देवता कुबेर की पूजा करने का विधान है। इस बाद दिवाली पर ग्रहों के विशेष संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आपको बता दें कि इस दिन चंद्रमा बुध के साथ कन्या राशि में स्थित होंगे। साथ ही सूर्य और शुक्र तुला राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस बार मां लक्ष्मी का पूजन सुख- समृद्धि देने वाला साबित हो सकता है।फ्यूचर समाचार अनुसार जानते हैं इस बाद दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त अबकी बार कब से कब तक रहेगा। जानिए अमावस्या तिथि फ्यूचर समाचार के अनुसार इस बार 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही अमावस्या तिथि रहेगी. लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी। वहीं देखा जाए तो 24 अक्टूबर को प्रदोष और निशित काल में अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए पंचांग के मुताबिक 24 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ समय भविष्य के अनुसार, कार्तिक प्रदोषे तु विशेषेण अमावस्या निशावर्धके। तस्यां सम्पूज्येत देव...

धनतेरस के दिन इस मुहूर्त में खरीदी गई चीजें ही भविष्य में पहुचाएंगी लाभ

 धनतेरस के दिन इस मुहूर्त में खरीदी गई चीजें ही भविष्य में पहुचाएंगी लाभ डा. मनीष गौतम इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाता रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का भी प्रचालन है। झाड़ू, बर्तन और नई वस्तुओं का खारीदा जाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इस दिन की गई खरीदारी अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आती है। लेकिन धनतेरस के दिन खरीदारी करना तभी लाभदायक माना जाता है जब उसे चौघड़िया या शुभ मुहूर्त में किया जाए। शुभ चौघड़िया और मुहूर्त में खरीदारी से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन धातु का सामान, सोना, चांदी, वाहन और स्थायी संपत्ति घर खरीदते समय भी शुभ चौघड़िया का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ मनीष गौतम से जानते हैं इस साल धनतेरस के दिन शुभ चौघड़िया और मुहूर्त कब पड़ रहा है। साथ ही, ये भी जानेंगे कि उस दिन कौन से ऐसे अशुभ मुहूर्त हैं जिनमें खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र खरीददारी मूहूर्त डा० मनीष गौतम

 दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र खरीददारी मूहूर्त डा० मनीष गौतम दीपावली के आसपास आने वाले पुष्य नक्षत्र का सर्वाधिक महत्व होता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु स्थायी होती है बल्कि उसमें वृद्धि होती जाती है। दिवाली से पहले शॉपिंग का मुहूर्त  दीपावली से 6 दिन पूर्व अर्थात् 18 अक्टूबर से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा। इस बार पुष्य नक्षत्र का पुण्यकाल 26 घंटे 50 मिनट रहेगा। इसलिए दो दिन जमकर खरीदी की जा सकती है। उज्जैनी सूर्योदय के अनुसार पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को प्रात: 5 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ होगा और 19 अक्टूबर को प्रात: 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार कुल 26 घंटे 50 मिनट पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस समयावधि में सोना, चांदी, आभूषण, भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, भौतिक सुखों की वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा 18 और 19 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग भी रहेंगे। सिद्ध योग 18 अक्टूबर को सायं 4.52 बजे तक रहेगा इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर को सायं 5.29 बजे तक रहेगा। इन दोनों योग के साथ पुष्य नक्षत्र का स...

54 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे हैं शुभ संयोग: हाथी पर बैठकर आएंगी मां

 54 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे हैं शुभ संयोग: हाथी पर बैठकर आएंगी मां डॉ मनीष गौतम आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 26 सितंबर,सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होकर 05 अक्तूबर को विजयादशमी पर समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि पर्व में 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाएगी। पहले दिन कलश स्थापना करते हुए विधि-विधान से मां दुर्गा की उपासना शुरू होगी फिर अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा स्वर्गलोक से पृथ्वीलोक पर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आती हैं। शारदीय नवरात्रि पर देशभर में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल लगाए जाते हैं।  हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा इस साल अश्विन मास की नवरात्रि में मां दुर्गा गज यानी कि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को शुभ माना जाता है, साथ ही यह खासी बारिश होने की भी सूचक है। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को खेती और फसलों के लिए शुभ माना जाता ...

*चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड से मचा बवाल*

Manish gautam rewa  *चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड से मचा बवाल*  पंजाब के मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने करीब 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दी। शिमला में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिसके बाद 8 छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश।अस्पताल में किया गया भर्ती। यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, हंगामा।