सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रीवा नगर निगम के आवास को  खरीददारों का टोटा 

आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा नगर निगम के आवास को  खरीददारों का टोटा  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में बनाए गए मकानों की बिक्री नगर निगम नहीं कर पा रहा है। इसके लिए पहले प्रयास भी किए गए थे लेकिन लॉकडाउन के समय से निगम की गतिविधियां भी रुकी हुई हैं। एएचपी घटक के ईडब्ल्यूएस मकानों को लेकर शुरू से ही नगर निगम का फोकस रहा है। सरकार भी लगातार इन्हीं मकानों को लेकर समीक्षा करती रही है और दिशा निर्देश भी जारी किए जाते रहे हैं। वर्तमान में रीवा शहर में करीब डेढ़ हजार से अधिक की संख्या में मकान बनकर तैयार हैं, इन्हें खरीदने वाला कोई नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले ही २९ लोगों को चाबियां रतहरा में सौंपी गई हैं, निगम का दावा है कि इन लोगों ने शासन के नियमों के अनुसार निर्धारित राशि जमा कर मकान लिए हैं। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2240 ईडब्ल्यूएस मकान बनाए जाने की स्वीकृति हुई है। इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें 1705 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। इसमें 123 लोगों का गृह प्रवेश भी हो चुका है। अभी 1582 लोगों को मकानों की चाबी देना बा...

आज है सावन सोमवार के साथ सोमवती अमावस्या जाने क्या है इसका महत्व क्यों लगाते हैं  फेरी पीपल के पेड़ की

आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा आज है सावन सोमवार के साथ सोमवती अमावस्या जाने क्या है इसका महत्व क्यों लगाते हैं  फेरी पीपल के पेड़ की भगवान शिव की अराधना को समर्पित सावन के पवित्र माह में सावन सोमवार व अमावस्या के जलाभिषेक का विषेश महत्व है। लेकिन अमावस्या यदि सोमवार को हो यानी सोमवती अमावस्या हो तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार दशकों बाद सावन के तीसरे सोमवार को विशेष मुहूर्त में 20 जुलाई को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते है। कहा जाता है कि 20 साल पहले ऐसा शुभ संयोग बना था। सोवमती अमावस्या के दिन भगवान शिव, पार्वती, गणेजी और कार्तिकेय की पूजा की जाती है। सावन सोमवार और सावन की सोमवती अमावस्या को पूजा-पाठ करने और जलाभिषेक का विशेष फल प्राप्त होता है। बहुत से भक्त भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए सोमवती अमावस्या को व्रत भी रखते हैं। अमावस्या को महिलाएं तुलसी/पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा भी करती हैं। कई इलाकों पर अमावस्या के दिन पितर देवताओं की पूजा करने और श्राद्ध करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इससे अज्ञात तिथि पर स्वर्गलोकवासी हुए पू...

जिले में दिखा रविवार लॉकडाउन का असर, पुलिस की टीम करा रहीं लॉक डाउन का पालन

  दीपक गुप्ता की कलम से रीवा देश और दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में अब रोजाना 30 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वही बात की जाए प्रदेश और जिले की तो मध्य प्रदेश और रीवा जिले में हर कोई कोरोना के बेतहाशा बढ़ते हुए मामलों से हैरान हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इसलिए प्रदेश में संडे को टोटल लॉक डाउन कर दिया है। आज रीवा में भी सड़कों में सन्नाटा दिखाई दिया लोगों में कहीं न कहीं कोरोना का खौफ देखा जा रहा है। तो वहीं प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी हुई है। कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर ने रविवार को जिले में लॉक डाउन किया हैं। शहर के नागरिक भी लॉकडाउन में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए किसी भी तरह का जोर जबरदस्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही हैं।

करोना काल में सब्जी एवं किराना व्यवसायी हो रहे हैं मालामाल प्रशासन नहीं कर रहा है कोई कार्यवाही जनता लुट रही है

आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा   •कोबिड 19 लाक बंन्दी का जमकर फायदा उठा रहे रीवा  के किराना व सब्जी ब्यापारी।* *•नही लग रही मिलावट खोरी, व लूट मे लगाम।* इस समय पर जहां एक ओर करोना महामारी का दौर चल रहा है। और पूरा शासन प्रशासन कोबिड 19 करोना लाक डाउन का पालन कराने मे जूझ रहा है। वही रीवा जिले के  नगर के किराना ब्यापारी एवं सब्जी ब्यापारी लोगो को लाक बंन्दी के नाम पर जमकर लूट रहे है।* आप को बता दूं कि विगत 3 माह से  रीवा नगर के मोटिगर किराना दुकानदार किराना सामान मे मिलावट खोरी कर लोगो को महगे दामो मे समान बेच रहे है। इसी तरह सब्जी ब्यापारियों की सब्जी अच्छी खासी कमाई का जरिया है। अगर एक नजर नगर के गरीब लोगो के ओर देखा जाय तो आलू, टमाटर, परवल, एवं अन्य सब्जियां गरीबो के मुह से परे हो चुके है। किराना की बात ही क्या की जाय दाल से लेकर धनिया, जीरा से लेकर अन्य सभी किराना समानो का न तो कोई रेट है और न ही कोई रेट सूची और ब्यापारी अपनी मोटी कमाई के लिए आम ग्राहको को निशाना बनाए हुए है। जिला प्रशासन एवं सक्षम अधिकारियों से  नगर के लोगों ने मिलावट खोरी, एवं किराना की रेट ...

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने राज्य के बाहर के लोगों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब केवल प्रदेश के निवासी ही मंदिर में प्रवेश और महाकाल के दर्शन कर पाएंगे।

आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने राज्य के बाहर के लोगों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब केवल प्रदेश के निवासी ही मंदिर में प्रवेश और महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। एमपी के उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंदिर में दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अगली व्यवस्था तक केवल मध्य प्रदेश के लोग ही भगवान महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर प्रशासन ने यह फैसला शनिवार को लिया है। फैसले के पीछे उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को कारण बताया गया है। इससे पहले शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को भंग किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उज्जैन से वापसी के थोड़ी देर बाद ही राज्य शासन के आदेश से समिति के अशासकीय सदस्य पंडित आशीष गुरु, दीपक मित्तल और विजय शर्मा को हटाया गया था। मुख्यमंत्री कोरोना समीक्षा बैठक के लिए उज्जै...

आज सावन का दूसरा शनिवार  है खास 

आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा सावन का दूसरा शनिवार  है खास    सावन का महीना यूं भी शिवभक्तों के लिए महत्वपूर्ण और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस पर भी कुछ ऐसे संयोग बन जाते हैं जो सावन के कुछ खास दिनों को और भी खास बना देते हैं। ऐसा ही खास दिन बन गया है सावन का दूसरा शनिवार जो 18 जुलाई को है। इस बार 18 जुलाई दिन शनिवार को कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के बारे में कहा जाता है कि इस दिन शिवजी की पूजा भक्ति करने वाले की मुराद शिवजी बहुत ही जल्दी पूरी करते हैं। लेकिन सोने पर सुहागा तो तब हो जाता है जब यह त्रयोदशी तिथि शनिवार को लग जाए। शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि लग जाने पर यह शनि प्रदोष व्रत कहलाता है। शनि प्रदोष व्रत का धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्व है। शनि प्रदोष व्रत की मान्यता ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से शनि सहित दूसरे अशुभ ग्रहों के प्रभाव से जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाती है। इस संदर्भ में एक कथा है कि एक राजा का पुत्र बचपन में ही परिवार से अलग हो गया था। उसका राजपाट सब छिन गया था। गरीबी में पलकर बड़ा हुआ और एक दिन इस व्...

अपने क्षेत्र के अपराधों को भी नहीं कर पा रही है नियंत्रित मनगवां पुलिस*

*आस्था की शक्ति अतीत गौतम मनगवां* *मनगवां पुलिस को नहीं लगी भनक स्पेशल टीम ने कर डाली गुपचुप कार्यवाही* *अपने क्षेत्र के अपराधों को भी नहीं कर पा रही है नियंत्रित मनगवां पुलिस* *रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण टीम के सदस्य मृगेंद्र सिंह बघेल और ऋषभ सिंह सहित उनकी टीम और रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस की टीम द्वारा मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी अंतर्गत एक मकान में दी गई दबिश के दौरान की गई बड़ी कार्रवाई शातिर गांजा तस्कर के घर में दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने 2 किलो गांजा सहित 9 लाख रुपए कैश जप्त किए हैं, दरअसल एसपी राकेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीती रात गांजा तस्कर के घर में गाजे की बड़ी खेप उतारी गई है लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांजा तस्कर ने अन्य छोटे गांजा व्यापारियों को गांजे की खेप बिक्री कर दी थी, पुलिस फिलहाल पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर रही है इस पूरी कार्रवाई के दौरान मनगवा पुलिस को भनक तक नहीं लगी है।*​