आस्था की शक्ति मनीष गौतम रीवा नगर निगम के आवास को खरीददारों का टोटा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में बनाए गए मकानों की बिक्री नगर निगम नहीं कर पा रहा है। इसके लिए पहले प्रयास भी किए गए थे लेकिन लॉकडाउन के समय से निगम की गतिविधियां भी रुकी हुई हैं। एएचपी घटक के ईडब्ल्यूएस मकानों को लेकर शुरू से ही नगर निगम का फोकस रहा है। सरकार भी लगातार इन्हीं मकानों को लेकर समीक्षा करती रही है और दिशा निर्देश भी जारी किए जाते रहे हैं। वर्तमान में रीवा शहर में करीब डेढ़ हजार से अधिक की संख्या में मकान बनकर तैयार हैं, इन्हें खरीदने वाला कोई नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले ही २९ लोगों को चाबियां रतहरा में सौंपी गई हैं, निगम का दावा है कि इन लोगों ने शासन के नियमों के अनुसार निर्धारित राशि जमा कर मकान लिए हैं। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2240 ईडब्ल्यूएस मकान बनाए जाने की स्वीकृति हुई है। इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें 1705 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। इसमें 123 लोगों का गृह प्रवेश भी हो चुका है। अभी 1582 लोगों को मकानों की चाबी देना बा...