Manish gautam rewa
दिसंबर की तेज धूप फरवरी की दिला रही याद, शीतलहर का दूर-दूर तक पता नहीं
दिसंबर के महीने में फाल्गुनी बयार बह रही है। ठिठुरन से दूर हुए दिसंबर की तेज धूप फरवरी की याद दिला रही है। दिन में 10-10 घंटे की तेज धूप पड़ रही है। शीतलहर का दूर-दूर तक कोई अता पता नहीं है। बहरहाल, 24 घंटे में तापमान दो डिग्री तक गिरा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री था।
शुक्रवार को हवा भी शांत थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर के बाद से जिले में ठंडक बढ़ने के आसार हैं। अगले सप्ताह से तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे आएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें