सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इन राशियों का कैसा रहेगा जीवन 2025 में डा. मनीष गौतम


 इन राशियों का कैसा रहेगा जीवन 2025 में डा. मनीष गौतम


मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार नव-वर्ष खुशियों से भरा रहेगा। आने वाला समय आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। वर्ष 2025 की शुरुआत ही वित्तीय लाभ से हो सकती है। देवगुरु बृहस्पति के तीसरे भाव से गोचर आपके जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपको अपनी मनपसंद कंपनी में नौकरी मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपकी इनकम में बढ़ोतरी करेगी। आपको बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। इस पूरे वर्ष आपको निरंतर आमदनी होती रहेगी। 


वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025


वृषभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में सुख और दुख दोनों का मिला-जुला स्वाद चखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का दूसरे भाव से गोचर आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेने होंगे। शेयर मार्किट या सट्टेबाजी से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सेहत की दृष्टि से बात करें तो इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। मार्च 2025 में शनि का एकादश भाव से गोचर आपके जीवन में राहत लेकर आएगा। आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बदलाव होगा। 


मिथुन राशि 2025 वार्षिक राशिफल


मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। नव-वर्ष 2025 में आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुल सकता है। मई 2025 से देवगुरु बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके शुभ परिणाम से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव आएगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। मार्च 2025 को शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के दशम भाव से होगा। शनि का दशम भाव में गोचर नौकरीपेशा लोगों को उन्नति देगा। आपको कोई बड़ा महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। 29 मई 2025 को राहू मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा। 


कर्क 2025 वार्षिक राशिफल


कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल ठीक-ठाक रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता अर्जित कर पाओगे। आपको बस अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना है। साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही सामान्य रहेगा। इस साल आप अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ही सफलता अर्जित कर पाओगे। 


सिंह राशि राशिफल 2025


सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष का शुरुआती सफर बहुत ही शानदार रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य भाग से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए किसी खूबसूरत सौगात से कम नहीं होगी लेकिन वर्ष का अगला हिस्सा आपके जीवन में कुछ कड़ी चुनौतियां ला सकता है। वर्ष 2025 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिसे व्यापार, नौकरी व कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है इसलिए इस दौरान आपको एक नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। मई 2025 से देवगुरु सिंह राशि के एकादश भाव से गोचर करेंगे। आपकी आमदनी, आपकी इनकम और आपकी सेविंग्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। मार्च 2025 से शनि सिंह राशि के अष्टम भाव से गोचर करेंगे। मार्च से पहले का समय आपके जीवन में शुभ रहेगा लेकिन मार्च से शनि का अष्टम भाव से गोचर आपके जीवन में कष्टकारी परिणाम लाएगा। इस वर्ष केतु के प्रथम भाव और सप्तम भाव से राहू का गोचर आपके लिए थोड़ी राहत ला सकता है।


कन्या राशि 2025 राशिफल


कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल बहुत ही शानदार रहेगा। इस साल आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुलने वाला है। वर्ष 2025 आपके जीवन में जबरदस्त उन्नति लेकर आ रहा है। कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति नवम भाव से गोचर करेंगे। मई 2025 से गुरु दशम भाव से गोचर करेंगे। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि वालों के एकादश भाव से गोचर करेगा। देवगुरु बृहस्पति का यह शुभ गोचर पूरे साल आपके जीवन में सुखद परिणाम लाएगा। इस वर्ष 29 मई 2025 से राहु आपके छठे भाव से और केतु बारहवें भाव से गोचर करेगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को

 Atit gautam rewa मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को *सभी पटवारी ने नियम विरुद्ध तरीके से अपने चहेतों को पटवारी सर्वेयर पद पर नियुक्त किया* मनगवां तहसील हमेशा ही भ्रष्टाचार के कारण खबरों में बना रहता है यहां पर कोई भी काम कार्य कानून के अनुसार नहीं होते हैं भ्रष्टाचारी यहां पर अपनी पैठ बनाकर सभी कार्य भ्रष्टाचार एवं पैसे के लेनदेन के माध्यम से करा देते हैं *पटवारी किसी भी कानून से नहीं डरते हैं अपने चहेतो को नियुक्त किया* हाल ही में तहसील मनगवां में समस्त गांव में फसल गिर्दावाली दर्ज किए जाने हेतु पटवारी सर्वेयर की नियुक्ति होने थी किंतु तहसीलदार मनगवां एवं पटवारी की मिली जुली सरकारी ने पटवारी के चहेतों  को इसमें नियुक्त कर दिया गया *नियुक्त प्रक्रिया रखी गई गोपनीय* पटवारी भ्रष्टाचार में कितने माहिर है आपको इस बात से पता चल जाएगा कि इस पद के लिए ना ही किसी को कानों कान खबर होने दी गई ना ही अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए गए अपने चहेतो को पटवारी ने नियुक्त करके पदों का बंदर बांट कर दिया  *तहसील में सक्रिय है दलाल* ...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...