सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने गिराया पूरे प्रदेश का तापमान, रीवा सहित इन 5 संभागों में शीतलहर का कहर अभी इतने दिनों तक रहेगा जारी*

Manish gautam rewa  *उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने गिराया पूरे प्रदेश का तापमान, रीवा सहित इन 5 संभागों में शीतलहर का कहर अभी इतने दिनों तक रहेगा जारी* *भोपाल।*  प्रदेश में वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी उत्तर-पूर्वी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। *प्रदेश में ऐसा रहा तापमान-:* मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया। प्रदेश के 16 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। उधर, मंगलवार को ग्वालियर एवं छतरपुर में तीव्र शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं। *रात के तापमान मे गिरावट-:* मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने ...

आस्था की शक्ति के साथ 2024 की सभी राशियों का सटीक राशिफल जानिए मेष से मीन राशि तक 2024 का राशिफल डा. मनीष गौतम

 आस्था की शक्ति के साथ 2024 की सभी राशियों का सटीक राशिफल जानिए मेष से मीन राशि तक 2024 का राशिफल डा. मनीष गौतम मेष राशि 2024 वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा. इससे आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी. शनि आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक बनेंगे. राहु की उपस्थिति द्वादश भाव में होने से आपके विदेश यात्राओं के योग बनेंगे. हालांकि इसी वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा.  वृष राशि 2024 वर्ष 2024 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी करेंगे. लेकिन आप धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगे रहेंगे. 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में आ जाएंगे तब इन समस्याओं में कमी आएगी. लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा. योगकारक ग्रह शनि के पूरे वर्ष दशम भाव में रहने से आप मेहनत भी कराएंगे और अच्छा प्रतिफल भी मिलेगा. भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का...