सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

* लाडली बहन योजना की लोकप्रियता से बढ़ीं कांग्रेस की चुनौतियां*

Manish gautam  *लाड़ली एक्सप्रेस से करवट ले सकता है महिला वोट बैंक* *योजना की लोकप्रियता से बढ़ीं कांग्रेस की चुनौतियां* भोपाल। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता शिखर पर है। सरकार अब योजना में पात्रता की न्यूनतम आयु सीमा 23 की जगह 21 वर्ष करने जा रही है। इससे 12 लाख और महिलाओं को योजना का लाभ मिलने लगेगा। योजना की लोकप्रियता से कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने इस योजना की काट के रूप में सरकार आने पर नारी सम्मान योजना शुरू कर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने योजना के अंतर्गत एक हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 3000 तक ले जाने की घोषणा कर दी। सरकार के इस मास्टर स्ट्रोक से महिलाओं का बड़ा वोट बैंक भाजपा की ओर जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों का अंतर बहुत कम था। भाजपा को 41.02 प्रतिशत और कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत मत मिले थे। *कांग्रेस की नारी सम्मान योजना* लाड़ली बहना योजना की घोषणा के लगभग दो माह बाद नारी सम्मान योजना का एलान कांग्रेस ...

बहनों के साथ बुजुर्ग पेंशन भी एक हजार होगी, अभी एक हजार फिर 3,000 हजार भी मिलेंगे

 मनीष गौत म मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मैं जो कहता हूं, वो करता हूं बहनों के साथ बुजुर्ग पेंशन भी एक हजार होगी, अभी एक हजार फिर 3,000 हजार भी मिलेंगे जबलपुर। जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने राशि डालने से पहले बहनों से दिल की बात की। बोले -बहनों के साथ बुजुर्ग पेंशन भी एक हजार होगी। एक हजार अभी फिर मौका मिला तो धीरे-धीरे 3,000 हजार कर दूंगा। मैं जो कहता हूं वो करता हूं। 3,000 हजार कहा है वो करूंगा। 3,000 हजार मिलेंगे तो बहनों की जिंदगी बदल जाएगी। कुछ ही देर में 80 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपये भेजेंगे। बता दें, सबसे पहले मुख्यमंत्री विश्राम गृह पहुंचे, जहां से शहर के आस्‍था का केंद्र बड़ी खेरमाई मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। फिर गैरिसन ग्राउंड से सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित कराएंगे। वीडी शर्मा बोले- लाड़ली बहनों का उत्सव मुख्यमंत्री प्रदेश में मना रहे हैंं। *मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना* के हजार रुपये नहीं महिला सशक्तीकरण समाज का सशक्तीकरण का अभियान बीजे...

अद्भुत संयोग: अबकी बार 1 नहीं 2 महीने का होगा सावन: डा. मनीष गौतम 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार

 अद्भुत संयोग: अबकी बार 1 नहीं 2 महीने का होगा सावन: डा. मनीष गौतम  10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार ज्योतिष सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है. इस महीने में यदि शिव जी के भक्त पूरी श्रद्धा भाव से अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है. हर साल सावन मास यानी सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से ही होती है. अबकी बार सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा, जो 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा. देवों के देव महादेव के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए कुल 59 दिनों का समय मिलेगा. माना जा रहा है कि ऐसा अद्भुत संयोग कई सालों के बाद बन रहा है. अबकी बार 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार इसी वजह से अबकी बार भोलेनाथ के भक्तों को उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार करने होंगे. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है. चंद्रमास 354 दिनों का होता है वही, सौर मास 365 दिनों का. दोनों में 11 दिनों का अंतर होता है. तीसरे...