सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आस्था की शक्ति के साथ जाने मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल डॉ मनीष गौतम

 आस्था की शक्ति के साथ जाने मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल डॉ मनीष गौतम

2023 में किसकी खुलेगी किस्मत


नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नए साल के पहले महीने में ही कर्म प्रधान ग्रह शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्‍योतिष विशेषज्ञों के अनुसार शनि के प्रभाव से ही साल के आरंभ में ही सभी राशियों के जीवन में उठापटक हो सकती है। सभी के पास आगामी वर्ष के लिए कुछ नई योजनाएं भी हैं। कोई पढ़ाई को लेकर चिंतित है, किसी को नौकरी में प्रोन्नति की उम्मीद है तो किसी को अपना व्यापार चल निकलने की आस है। ऐसे में हर शख्स जानना चाहता है कि 2023 में उसके साथ क्या होने वाला है। आइए आपको बताते है मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल और किन उपायों से होगा फायदा।


मेष राशि : करियर अच्छा रहने वाला है


मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। इस राशि के जातकों का करियर अच्छा रहने वाला है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस राशि वालों को नए क्षेत्रों में निवेश से लाभ के योग हैं। कुछ पारिवारिक परेशानियां हो सकती हैं। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए साल की शुरुआत मिलीजुली रहेगी।


मेष राशि के उपाय


मेष राशि वाले आगामी वर्ष में परेशानियों से बचने के लिए प्रत्येक मंगलवार हनुमानजी का व्रत रखें। व्रत न रख सकें तो हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।



वृषभ राशि : मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा


वृषभ राशिवालों का स्वामी शुक्र है। इस राशि वालों के लिए 2023 करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यस्थल में प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। वहीं, जो लोग व्यावसायिक क्षेत्र में हैं, उन्हें भी बेहतर लाभ की उम्मीद है। हालांकि पारिवारिक दृष्टि से आगामी वर्ष थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, लेकिन अप्रैल के बाद स्थितियां अनुकूल होंगी। साल के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। इसे लेकर सचेत रहें। छात्रों के लिए भी अप्रैल के पश्चात अच्छा फल मिलने की संभावना है।


वृषभ राशि के उपाय


वृषभ राशि के लोग आगामी वर्ष में संभावित परेशानियां टालने या कम करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई, चावल की खीर खिलाएं।



मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं


मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वालों को करियर संबंधी उपलब्धियां हासिल होने के आसार हैं। जून से नवंबर तक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान कार्यक्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी नया साल बेहतर रहेगा। यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो इसी समय करें। पारिवारिक मामलों में आगामी साल अच्छा रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए यह साल शुभ परिणाम लेकर आएगा।


मिथुन राशि के उपाय


मिथुन राशि वाले अपने ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें तो और अच्छा।



कर्क राशि : जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें


कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वालों के लिए करियर के मामले में आगामी वर्ष अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक रूप से भी लाभ के संकेत हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नए वर्ष में पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। आगामी वर्ष में इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।


कर्क राशि के उपाय


कर्क राशिवाले अपने ग्रह को खुश करने के लिए भगवान शिव की शरण में जाएं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।



सिंह राशि : नई उपलब्धियां मिलने के आसार


सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशिवालों के लिए आगामी वर्ष करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में नई योजनाओं में लाभ होगा। नौकरीपेशा के साथ ही व्यापारियों को भी नई उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार के मामले में इस साल में कभी-कभी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी।


सिंह राशि के उपाय


सिंह राशि वाले नित्य भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। विशेषकर रविवार को सूर्य देव की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ आदि का दान करें। पिता की सेवा करें।



कन्या राशि : व्यापारियों के लिए अच्छी शुरुआत के योग

कन्या राशि का स्वामी बुध है। करियर के लिहाज से इस राशि के जातकों के लिए नए वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए भी अच्छी शुरुआत के योग हैं। मई के बाद व्यापार में नए संपर्क बनेंगे तो नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि इस राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन अप्रैल तक प्रभावित रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आगामी साल बेहतर रहने वाला है। यह वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शुभ साबित हो सकता है।


कन्‍या राशि के उपाय


भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा अर्पित करें। साथ ही आसपास के गोशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था कर सकते हैं।



तुला राशि : कार्यक्षेत्र में कुछ नया और बेहतर होने की उम्मीद

तुला का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को इस वर्ष शनि की ढैय्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे शनि सहायक सिद्ध होंगे। अप्रैल के बाद कार्य क्षेत्र में कुछ नया और बेहतर होने की उम्मीद है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी मुराद पूरे होने की संभावना है। प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए यह साल लाभदायक सिद्ध होने वाला है। हालांकि साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को क्षति उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक रूप से साल मिला-जुला रहेगा। संतान प्राप्ति के योग हैं। इस राशि के जातकों को जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। छात्रों को बेहतर फल की प्राप्ति होगी।


तुला राशि के उपाय


मां दुर्गा की आराधना करें। साथ ही मां लक्ष्मी, मां संतोषी की भी पूजा करें। विशेषकर शुक्रवार के दिन विधिवत पूजा-पाठ करना न भूलें।


वृश्चिक राशि : पहले के निवेश से लाभ होगा

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों के लिए 17 जनवरी के बाद शनि की ढैय्या प्रारंभ हो रही है। इस दौरान नौकरी या व्यापार में किसी तरह का परिवर्तन सोच-समझकर करना चाहिए। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा भी आगामी वर्ष में मिलने वाला है। अचल संपत्ति में भी वृद्धि के योग हैं। हालांकि पारिवारिक मामलों में परेशानी हो सकती है। विशेषकर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को आगामी वर्ष से अच्छा फल प्राप्त होने की उम्मीद है। हालांकि उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा।


वृश्चिक राशि के उपाय


श्री हनुमान की पूजा-अर्चना करें। विशेषकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल से दीपक जलाएं।



धनु राशि : करियर के लिहाज से आगामी वर्ष अच्छा

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। इस राशि वालों को आगामी वर्ष की शुरुआत में शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलने वाला है, जो सुखद है। करियर के लिहाज से आगामी वर्ष अच्छा साबित होने वाला है। नए अवसर प्राप्त होने के आसार हैं। अप्रैल तक बड़ा कार्य सिद्ध होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। इस राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी अगले साल अच्छा रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्य होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आगामी वर्ष बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।


धनु राशि के उपाय


भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पीले पुष्पों की माला पहनाएं। प्रत्येक गुरुवार को गाय को हरा चारा, गुड़, चना खिलाने का प्रयास करें। पीपल के वृक्ष की पूजा करें।



मकर राशि : आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं

मकर राशि का स्वामी शनि है। नए साल में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। खासकर, प्रॉपर्टी में निवेश पर अच्छा फायदा हो सकता है। 17 जनवरी के बाद आपकी राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा, जो अच्छा संकेत है। उतरती हुई साढ़ेसाती करियर को कुछ नया दे सकती है। व्यापारियों के लिए भी आगामी साल लाभप्रद रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में साल की शुरुआत में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अप्रैल तक सुधार होगा। वहीं, मकर राशि के छात्रों को सफलता के लिए आगामी वर्ष कड़ी मेहनत की जरूरत होगी।


मकर राशि के उपाय


शनिवार का व्रत रखें। सरसों के तेल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाकर गरीबों को दान कर सकते हैं। रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें। हनुमानजी का दर्शन कर काम पर निकलें।



कुंभ राशि : नौकरीपेशा वालों के पदोन्नति के योग

कुंभ का स्वामी ग्रह शनि है। नए वर्ष में इस राशि के जातकों की आय में इजाफा होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी उन्नति होगी। वहीं, नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक संपत्ति से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं, पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी आगामी साल अच्छा रहने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी मानसिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। लिहाजा, सेहत को लेकर सजग रहें। छात्रों को मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलेगा।


कुंभ राशि के उपाय


शनिवार को शनि मंदिर के पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल से दीपक जलाएं। चींटियों को मीठा आटा डालने से भी लाभ होगा। शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।



मीन राशि : निवेश सोच-समझकर करें

मीन का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। 17 जनवरी से शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। अप्रैल के बाद नौकरी व व्यवसाय संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कोई भी निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवारिक रूप से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन, अप्रैल के बाद विवाद खत्म होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आगामी साल अच्छा परिणाम देगा।


मीन राशि के उपाय


गुरुवार को पानी में गुड़ डालकर केले के पेड़ को जल दें। साथ ही बृहस्पतिवार को श्रीराम स्तुति करें तो और अच्छा। शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को

 Atit gautam rewa मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को *सभी पटवारी ने नियम विरुद्ध तरीके से अपने चहेतों को पटवारी सर्वेयर पद पर नियुक्त किया* मनगवां तहसील हमेशा ही भ्रष्टाचार के कारण खबरों में बना रहता है यहां पर कोई भी काम कार्य कानून के अनुसार नहीं होते हैं भ्रष्टाचारी यहां पर अपनी पैठ बनाकर सभी कार्य भ्रष्टाचार एवं पैसे के लेनदेन के माध्यम से करा देते हैं *पटवारी किसी भी कानून से नहीं डरते हैं अपने चहेतो को नियुक्त किया* हाल ही में तहसील मनगवां में समस्त गांव में फसल गिर्दावाली दर्ज किए जाने हेतु पटवारी सर्वेयर की नियुक्ति होने थी किंतु तहसीलदार मनगवां एवं पटवारी की मिली जुली सरकारी ने पटवारी के चहेतों  को इसमें नियुक्त कर दिया गया *नियुक्त प्रक्रिया रखी गई गोपनीय* पटवारी भ्रष्टाचार में कितने माहिर है आपको इस बात से पता चल जाएगा कि इस पद के लिए ना ही किसी को कानों कान खबर होने दी गई ना ही अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए गए अपने चहेतो को पटवारी ने नियुक्त करके पदों का बंदर बांट कर दिया  *तहसील में सक्रिय है दलाल* ...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...