सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नए साल में किस राशि की होगी बल्ले बल्ले डॉ मनीष गौतम मेष राशिफल 2023 : लाभ की स्थिति बनी रहेगी

 नए साल में किस राशि की होगी बल्ले बल्ले डॉ मनीष गौतम


मेष राशिफल 2023 : लाभ की स्थिति बनी रहेगी



मेष राशि वालों का इस साल मनोबल ऊंचा रहेगा। मन उत्साहित रहेगा जिससे जातक लगातार सक्रिय रहेगा। व्यापारियों के लिए वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। इस वर्ष जातक कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए यह वर्ष थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जातक मानसिक उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेंगे। महिलाओं के लिए यह साल थोड़ा सावधान रहने वाला है। क्रोध आदि पर नियंत्रण बनाए रखें। लॉटरी शेयर और सट्टे से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों से भी तालमेल औसत रहेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने की संभावना है, लेकिन सावधान रहें। संतान पक्ष के लिए अनुकूल स्थिति बनेगी। संतान की उन्नति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में प्रगति होगी।


वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 : संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता


वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा, लेकिन संघर्ष के साथ उन्नतिशील स्थितियां बनती रहेंगी। मित्रों और सहकर्मियों का निरंतर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे व्यक्ति अपनी आय को बढ़ाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन जातक उन समस्याओं का निदान करने में सफल हो सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी बरतें। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वर्ष के पहले महीनों की तुलना में वर्ष के अंतिम महीनों में जातक के लिए शुभ स्थितियां बन सकती हैं, तभी खरीदने का निर्णय लेना उचित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में व्यक्ति का मन लगेगा। तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। 


मिथुन वार्षिक राशिफल 2023 : अनावश्यक धन खर्च करने से बचें


मिथुन राशि के जातकों पर ईश्‍वर की कृपा इस साल बनी रहेगी। लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें, नहीं तो धोखा मिल सकता है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक दबाव बन सकता है। पूंजी निवेश की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, वाणी पर संयम रखें। सगे-संबंधियों और भाई-बहनों के तालमेल में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष थोड़ा संघर्षपूर्ण रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी पढ़ाई भी पटरी पर आ जाएगी। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है। बच्चों के साथ कई मुद्दों पर बहस हो सकती है। 


कर्क वार्षिक राशिफल 2023 : रुके हुए कई कार्य होंगे पूरे


कर्क राशि वालों के लिए यह साल शुरुआती संघर्ष के बाद फलदायी साबित हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे संपत्ति अर्जित करने के योग बन सकते हैं। किसी बहुप्रतीक्षित वस्तु की खरीदारी की संभावना बन रही है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जोश में आकर कोई भी काम करने से बचें। धैर्य में कमी आ सकती है, जातक यदि जमीन, वाहन और मकान का क्रय-विक्रय करना चाहते हैं तो उसके लिए स्थितियां शुभ हैं। राजनीतिक हस्तियों के लिए भी यह समय अनुकूल है। राजनीति में प्रगति का अवसर मिल सकता है। 


सिंह वार्षिक राशिफल 2023 : किस्‍मत का सितारा इस साल बुलंद


सिंह राशि वालों की किस्‍मत का सितारा इस वर्ष बुलंद है और इस साल आपके लिए कई लाभकारी स्थितियां बन रही हैं। अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। परिवारिक सहयोग एवं सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियं कम होगीं। लोगों का निरंतर सहयोग बना रहेगा। रुका धन मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह वर्ष अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ कोई यात्रा या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। 


कन्या वार्षिक राशिफल 2023 : आर्थिक मामलों में अधिक खर्च से बचें


कन्या राशि वालों की किस्‍मत के सितारे बता रहे हैं कि इस वर्ष जातक की प्रगति थोड़ी धीमी गति से होगी लेकिन जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में यह वर्ष सामान्य एवं संघर्षशील रहेगा। अधिक खर्च से बचें। भूमि एवं भवन खरीदने के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। नौकरीपेशा वालों को लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग

 डा. मनीष गौतम देवतालाब इस मंदिर में मौजूद है चमत्कारी मणि दर्शन मात्र से हो जाते हैं सारे कष्ट दूर शिवलिंग दिन में चार बार बदलती है अपना रंग Devtalav temple: मध्यप्रदेश में रीवा जिले के देवतालाब में भगवान शिव जी का ऐतिहासिक मंदिर है। जिसमें हर समय श्रद्धालुयों की भारी भीड़ आती है। मां शारदा ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य डॉ मनीष गौतम महाराज ने बताया कि लाखों लोग देश-विदेश से भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन हर साल में सावन माह में तो श्रद्धालयों की भारी भीड़ जमा होती है।  विश्व का इकलौता एक पत्थर का बना मंदिर देवतालाब मंदिर की मान्यता यह है कि इस मंदिर का निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। ऐसा माना जाता है कि सुबह जब लोगों ने देखा तो यहां पर बहुत बड़ा मंदिर बना हुआ मिला था, लेकिन किसी ने इसको बनते हुआ नहीं देखा। कुछ जानकारों ने बताया कि मंदिर के साथ ही यहां पर अलौकिक शिवलिंग की स्थापना अपने आप हो गई थी। यह शिवलिंग बहुत ही रहस्यमयी है, जो दिन में चार बार अपना रंग बदलती है। एक ही पत्थर का बना हुआ विश्व का यह अद्भुत मंदिर सिर्फ देवतालाब में स्थित है क्या है मंदिर की कह...

मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को

 Atit gautam rewa मनगवां तहसीलदार का एक नया कारनामा बिना नियम बिना प्रक्रिया के पटवारी सर्वेयर पद दिया चहेतो को *सभी पटवारी ने नियम विरुद्ध तरीके से अपने चहेतों को पटवारी सर्वेयर पद पर नियुक्त किया* मनगवां तहसील हमेशा ही भ्रष्टाचार के कारण खबरों में बना रहता है यहां पर कोई भी काम कार्य कानून के अनुसार नहीं होते हैं भ्रष्टाचारी यहां पर अपनी पैठ बनाकर सभी कार्य भ्रष्टाचार एवं पैसे के लेनदेन के माध्यम से करा देते हैं *पटवारी किसी भी कानून से नहीं डरते हैं अपने चहेतो को नियुक्त किया* हाल ही में तहसील मनगवां में समस्त गांव में फसल गिर्दावाली दर्ज किए जाने हेतु पटवारी सर्वेयर की नियुक्ति होने थी किंतु तहसीलदार मनगवां एवं पटवारी की मिली जुली सरकारी ने पटवारी के चहेतों  को इसमें नियुक्त कर दिया गया *नियुक्त प्रक्रिया रखी गई गोपनीय* पटवारी भ्रष्टाचार में कितने माहिर है आपको इस बात से पता चल जाएगा कि इस पद के लिए ना ही किसी को कानों कान खबर होने दी गई ना ही अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए गए अपने चहेतो को पटवारी ने नियुक्त करके पदों का बंदर बांट कर दिया  *तहसील में सक्रिय है दलाल* ...

विन्ध्य के बड़े नेता बने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कद बढ़ा

Manish gautam rewa  *छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं मध्‍य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल* *2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला।* रीवा। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेश के नए उपमुख्यमंत्री होंगे। वह विन्ध्य के पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। वह लगातार पांचवीं बार रीवा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बड़े ब्राह्मण चेहरा हैं, साफ-सुथरी छवि है विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। *डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था* प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ था। उनके पिता भैयालाल शुक्ला एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। युवावस्था में ही नेतृत्व के गुण विकसित होने के कारण वे 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। वह 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1998 के ...