आस्था की शक्ति के साथ जाने मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल डॉ मनीष गौतम 2023 में किसकी खुलेगी किस्मत नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नए साल के पहले महीने में ही कर्म प्रधान ग्रह शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार शनि के प्रभाव से ही साल के आरंभ में ही सभी राशियों के जीवन में उठापटक हो सकती है। सभी के पास आगामी वर्ष के लिए कुछ नई योजनाएं भी हैं। कोई पढ़ाई को लेकर चिंतित है, किसी को नौकरी में प्रोन्नति की उम्मीद है तो किसी को अपना व्यापार चल निकलने की आस है। ऐसे में हर शख्स जानना चाहता है कि 2023 में उसके साथ क्या होने वाला है। आइए आपको बताते है मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल और किन उपायों से होगा फायदा। मेष राशि : करियर अच्छा रहने वाला है मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। इस राशि के जातकों का करियर अच्छा रहने वाला है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस राशि वालों को नए क्षेत्रों में निवेश से लाभ के योग हैं। कुछ पारिवारिक परेशानियां हो सकती हैं। मेष राशि के विद्यार्...