धनतेरस के दिन इस मुहूर्त में खरीदी गई चीजें ही भविष्य में पहुचाएंगी लाभ
डा. मनीष गौतम
इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाता रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का भी प्रचालन है। झाड़ू, बर्तन और नई वस्तुओं का खारीदा जाना शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इस दिन की गई खरीदारी अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आती है। लेकिन धनतेरस के दिन खरीदारी करना तभी लाभदायक माना जाता है जब उसे चौघड़िया या शुभ मुहूर्त में किया जाए।
शुभ चौघड़िया और मुहूर्त में खरीदारी से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन धातु का सामान, सोना, चांदी, वाहन और स्थायी संपत्ति घर खरीदते समय भी शुभ चौघड़िया का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ मनीष गौतम से जानते हैं इस साल धनतेरस के दिन शुभ चौघड़िया और मुहूर्त कब पड़ रहा है। साथ ही, ये भी जानेंगे कि उस दिन कौन से ऐसे अशुभ मुहूर्त हैं जिनमें खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें