भक्तों की नैया भोलेनाथ लगाएंगे पार इस सावन डॉ मनीष गौतम
14 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है। सावन के महीने में शिव पूजा के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए।
आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बहुत ही विशेष माना गया है। 14 जुलाई से सावन शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन माह में भगवान शिव का
जलाभिषेक,पूजा-पाठ और आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन माह में कुल मिलाकर 8 दिन रवि योग और 7 दिन सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। वहीं सावन के महीने में इस बार चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे।
सावन का महीना हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र महीना होता है। पूरे सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त सच्चे मन और लगन के साथ शिव भक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में दिन की शुरुआत भोलेभंडारी के जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होती है। शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव आराधना करते हैं। इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 29 दिन का रहेगा। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने के पहले दिन दो शुभ योग भी बन रहा है जिस कारण से पूजा-आराधना का महत्व और भी बढ़ गया है। सावन महीने के पहले दिन विष्कुंभ और प्रीति योग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस योग में सावन की शुरुआत बहुत ही फलदायी है। सभी शिव भक्तों को सावन महीने का इंतजार बेसब्री से रहता है। इस महीने में शिव आराधना विधि विधान से करने पर भगवान भोलेनाथ जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं और हर तरह की मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिव पूजा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें