सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावन में रुद्राभिषेक से मिलते हैं चमत्कारी लाभ

 सावन में रुद्राभिषेक से मिलते हैं चमत्कारी लाभ  सावन महीने में रुद्राभिषेक कराना बहुत फलदायी माना जाता है.  सावन महीने की शुरुआत हो गई है. सावन महीने में हिंदू धर्म के लोग घर पर या शिवालयों में रुद्राभिषेक कराते हैं. ऐसी मान्यता हैं कि सावन के महीने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सारे दुख नष्ट हो जाते हैं और हमें लाइफ में मनचाही सफलता मिलती है. ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य की मानें तो अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग पूजन सामग्री के साथ भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया जाता है. यदि आपकी भी कोई ऐसी कामना है जिसकी पूर्ति के लिए आप सावन में रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं सावन में कब और किस विधि से करें रुद्राभिषेक और क्या है इसका महत्व.ऐसे तो सावन महीने में किसी भी दिन रुद्राभिषेक कराना फलदायी होता है, लेकिन सावन माह में पड़ने वाले सोमवार, शुक्रवार और प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक कराना विशेष फलदायी होता है. ज्योतिष की मानें तो अलग-अलग समस्याओं के निवारण और अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग द्रव्यों से शिवलिंग पर अभिषेक किया जाता है. आइए जानते ...

भक्तों की नैया भोलेनाथ लगाएंगे पार इस सावन डॉ मनीष गौतम

 भक्तों की नैया भोलेनाथ लगाएंगे पार इस सावन डॉ मनीष गौतम 14 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है। सावन के महीने में शिव पूजा के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन जरूर करना चाहिए। आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बहुत ही विशेष माना गया है। 14 जुलाई से सावन शुरू होकर 12 अगस्त तक रहेगा। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक,पूजा-पाठ और आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन माह में कुल मिलाकर 8 दिन रवि योग और 7 दिन सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। वहीं सावन के महीने में इस बार चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन का महीना हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र महीना होता है। पूरे सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त सच्चे मन और लगन के साथ शिव भक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में दिन की शुरुआत भोलेभंडारी के जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होती है। शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिव आराधना करते हैं। इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 29 दिन का रहेगा। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सावन मह...