अतीत गौतम मनगवां की कलम से
*•विंध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम होंगे नये विधानसभा अध्यक्ष*
*🔺:-रीवा।* स्वतंत्र विंध्य प्रदेश जैसे मुद्दे की गरमाहट के बीच मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमारे विंध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात देने का फैसला किया है, देवतालाब से भाजपा के सीनियर विधायक गिरीश गौतम मध्यप्रदेश के नये विधानसभा अध्यक्ष होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी तरह की औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है, किसी भी समय उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने नये विधानसभा अध्यक्ष के लिए विंध्य प्रदेश पर पूरा भरोसा जताया है। रीवा जिले में भाजपा को बुनियादी रुप से जनता के बीच मजबूत करने वाले नेताओं में देवतालाब विधायक गिरीश गौतम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। काफी समय से मध्य प्रदेश के नये विधानसभा अध्यक्ष के लिए सीनियर विधायक गिरीश गौतम का नाम चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि नये विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा करने और शपथ ग्रहण कराने के साथ ही वित्तीय बजट को विधानसभा के पटल पर पेश किया जाएगा।
क्या और रोचक हो जाएगी विंध्य की सियासत?
पिछले सोलह साल में भाजपा सरकार की तरफ से विंध्य प्रदेश में वन मैन आर्मी जैसे हालात निर्मित रहे। तमाम सीनियर विधायकों को सीमित दायरे में रखते हुए एकतरफा प्रायोजित विकास की गंगा एकमात्र विधानसभा क्षेत्र में बहाई गई। समग्र विकास के दावे जरुर किए गए पर वह एक क्षेत्र विशेष तक सीमित रह गया। कुल मिलाकर रीवा जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में उपेक्षित विकास को देखना जनप्रतिनिधियों और जनता की सबसे बड़ी मजबूरी बन गई थी। समय का बदलाव कुछ लोगों की सेहत के लिए घातकीय साबित हो सकता है। वन मैन आर्मी वाली व्यवस्था से मुक्त हो चुके विंध्य प्रदेश की सियासत में नया रंग किनके लिए दुविधा बनेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। पावर के नशे में चूर हो कर ओछी राजनीति करने वाले मास्टरमाइंड पालिटिक्स करने वालों के लिए जरुर सबकुछ बदला बदला नजर आएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें