*थाना खुरई शहर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के प्रति जागरूकता अभियान सम्मान के तहत करवाया गया एनआरएस सदस्यों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक*
![]() |
राजेश दुबे वरिष्ठ संवाददाता |
*कार्यक्रम में आम नागरिकों को महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में दिया गया संदेश*
सागर- पुलिस थाना खुरई शहर द्वारा डोहेला महोत्सव में एनआरएस सदस्यों के माध्यम से डोहेला किला मुख्य द्वार के सामने नाटय रूपांतरण प्रस्तुत कर खुरई कस्बा के आम नागरिकों को महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराध से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारी दी गई इस कार्यक्रम के तहत है नगर रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा 3 लघु नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया जिसमें नाबालिक बालिकाओं को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण किया जाना, जबरदस्ती विवाह किया जाना इसके अलावा कॉलेज एवं स्कूल जाते हुए आम रास्तों पर मनचले लड़कों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं को परेशान करना उनके साथ छेड़छाड़ करना, इशारे करना और फब्तीयां कसना आदि सामाजिक विसंगतियों का प्रदर्शन कर उनसे संबंधित अपराधों एवं दंड के प्रावधानों के बारे में जानकारी आम नागरिकों से साझा की गई। नागरिकों को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
प्रारंभ किए गए सम्मान कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि आप लोग भी कहीं पर भी महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ कोई भी दुर्व्यवहार व्यभिचार घटित होता देखें तो आप भी उसका विरोध करके एक समाज के नायक के रूप में सामने आ सकते हैं।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसे बहादुर नागरिकों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा।
महिला जागरूकता अभियान में अतुल सिंह पुलिस अधीक्षक सागर,विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं सुमित केरकेट्टा sdop खुरई के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर नगर निरीक्षक खुरई शहर, सतेंद्र भदौरिया उप निरीक्षक, मोहिनी वर्मा उप निरीक्षक, पूजा यादव महिला आरक्षक एवं पुलिस स्टाफ तथा नगर रक्षा समिति के सदस्यगणो का सराहनीय योगदान रहा है।
![]() |
संपादक उमेश मिश्रा |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें