मनीष गौतम रीवा
करवाचौथ स्पेशल : सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी आयु
रीवा में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रविवार को धूमधाम से करवाचौथ का पर्व मनाया। इस दौरान सोलह शृंगार कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु मांगी। शहरभर में करवाचौथ त्योहार की रौनक रही। सुबह से बाजारों में मिट्टी और खांड के करवे, करवामाता का कैलेंडर, पूजन सामग्री, फूल माला की ङबिक्री शुरू हो गई। चूड़ी, बिंदी, कॉस्मेटिक्स, फल व मिठाईयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लग गई। महिलाएं मेंहदी और आलता लगाकर सोलह शृंगार में सजकर बायना देने निकली। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम 5 बजे क रवामाता का पूजन किया और थाली बदली। कथा सुनकर विधिविधान से पूजन संपन्न किया। व अन्य स्थानों पर पूजन हुआ। मंदिरों में सजावट हुई शाम को महिलाएं पूजन करने और कथा सुनने पहुंची। इसके बाद सास, ननद को बायना दिया और ब्राहम्ण को दान किया। पहली बार करवाचौथ मनाने वाली महिलाओं के यहां उत्सव के रूप में इस पर्व को मनाया गया। मिसेज करवाचौथ, करवाचौथ तंबोला व कपल गेम्स का आयोजन हुआ। महिलाओं ने सहेलियों व रिश्तेदारों के साथ एकत्र होकर मनोरंजन के लिए गेम्स खेले इनाम भी जीते। दिन भर भूखी और प्यासी रहने के बाद शाम को सुहागिनों में चांद के दर्शन का इंतजार और बढ़ गया। होने के कारण नौक रीपेशा महिलाओं ने भी बहुत आराम से करवाचौथ मनाया। रात 8 बजे के बाद चांद निकला तो महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पहले चांद फिर पति को छन्नी में देखकर पानी पीकर व्रत खोला। कई वैवाहिक जोड़े अर्घ्य देने के बाद रेस्टोरेंट में डिनर करने गए। शहर के रेस्टोरेंट, होटलों में काफी भीड़ रही। कई कपल्स ने अपने टेबल पहले ही बुक करा दिए थे। होटलों में भी करवाचौथ के लिए विशेष तैयारी रही। कपल गेम्स और कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था रही। युगलों ने होटल में खाना खाया। वहीं चाट, टिक्की, स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम स्टॉल्स पर भी भीड़ रही। पतियों ने व्रत खुलवाने के बाद पत्नीयों को उपहार भी दिए। उपहार की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए नए वस्त्र पहने। कुछ महिलाओं ने पार्लर पर मेकअप कराया इसके चलते ब्यूटी पार्लर में 12 बजे से महिलाएं पहुंचना शुरू हो गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें