सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानें काशी में ही क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

मनीष गौतम रीवा  जानें काशी में ही क्यों मनाई जाती है देव दिवाली 1/5इस वजह काशी में धूमधाम से मनाए जाने की है देव दिवाली की परंपरा कार्तिक पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इस दिन को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। धर्म नगर काशी में इस दिन गंगा स्नान, पूजन, हवन और दीपदान का कार्यक्रम किया जाता है। पूरी काशी को रौशनी से सजाया जाता है और घाटों को दीप जलाकर जगमगाया जाता है। इस सुंदर नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग काशी आती हैं और इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। लेकिन आखिर काशी में ही क्यों मनाया जाता है देव दीपावली का त्योहार आइए जानते हैं…. 2/5देव दीपावली की पहली मान्यता काशी में देव दीपावली मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध करके देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था। तारकासुर के वध के बाद उसके तीनों पुत्रों ...

मनीष गौतम रीवा  *MP में अगले साल खुलेंगे स्कूल,  आदेश जारी..* 🔥 *भोपाल : बड़ी खबर अपडेट*

  मनीष गौतम रीवा  *MP में अगले साल खुलेंगे स्कूल,  आदेश जारी..* 🔥 *भोपाल : बड़ी खबर अपडेट* मध्यप्रदेश में मार्च से बंद हुए स्कूल फिलहाल आगे भी नहीं खुलेंगे, जी हां कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, इस संबंध में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया और कहा की दिसंबर में भी स्कूल बंद रखे जाएंगे, इससे पहले विभाग ने 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए थे, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे, पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप डिजिटल मोड में कक्षाएं जारी रहेंगी, वहीं कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिए डाउट क्लियर करने के लिए नियमित स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन इस दौरान स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि निर्देशों का पालन किया जा सके,  विद्यार्थी माता-पिता की सहमति से स्कूल जाएंगे, वहीं समय- समय पर जारी विभागीय आदेशानुसार ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधियां जारी रहेंगी, कोरोना के बढ़ते सं...

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का साया, इस तरह अवसर का उठाएं लाभ

मनीष गौतम रीवा  कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का साया, इस तरह अवसर का उठाएं लाभ    1/7कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये काम, मिलेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है, हालांकि यह केवल उपछाया चंद्रग्रहण है और यह भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। पूर्णिमा की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी हैं और इस दिन दान-पुण्य का फल कई जन्मों तक प्राप्त होता है। इस पूरे मास में भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। क्योंकि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। चंद्रग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है, जो शुक्र की राशि है और शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह हैं। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं… 2/7इससे मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह पूरे घर की साफ-सफाई करें और मुख्य द्वार की चौखट पर हल्दी का पानी डालें। इसके बाद मुख्य द्वार पर दोनों तरफ हल...

*१२ साल बाद मकर राशि में गुरु ग्रह, इन ३ राशि वालों पर जमकर बरसेगा पैसा*

मनीष गौतम रीवा  *१२ साल बाद मकर राशि में गुरु ग्रह, इन ३ राशि वालों पर जमकर बरसेगा पैसा* बृहस्पति देव १२ साल बाद अपनी नीच की राशि मकर में प्रवेश कर गये है, गुरु ने शुक्रवार २० नवंबर को ही मकर राशि में प्रवेश किया है ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुंडली में बृहस्पति के बिगड़ने से शिक्षा में रुकावट, सोना गुम होना, पड़ोसियों से मतभेद और गुरु के न मिलने की दिक्कतें आती हैं, गुरु में अकेले कुंडली के ८ बाकी ग्रहों को कमजोर करने की ताकत होती है, हालांकि गुरु का ये गोचर कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए धन की बरसात जैसा माना जा रहा है, जानते हैं बारह राशियों का फल कथन......... *१:-मेष राशि:-*  मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर उनके दसवें घर मे हो रहा है, करियर और व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े मेष राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है, इस अवधि के दौरान पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहने वाला है और आपके सभी रिश्तों में शांति और सद्भाव बना रहेगा.! *२:- वृषभ राशि:-* वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर उनके ...

*सीधी के भाजपा नेता और एक कथित महिला के बीच प्रेम प्रसंग का ऑडियो हुआ वायरल,

  मनीष गौतम की कलम से *सीधी के भाजपा नेता और एक कथित महिला के बीच प्रेम प्रसंग का ऑडियो हुआ वायरल, जिसकी पुष्टि मीडिया के सामने खुद BJP नेता और महिला ने की..* सीधी जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष और एक महिला के बीच फोन पर हुई वार्तालाप का ऑडियो इस समय सोशल मीडिया में खूब गुलजार (वायरल) हो रहा है, व सुर्खिया बाटोर रहा है...  वही ऑडियो वायरल होते ही जिले भर के तामम पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खलबली सी मच गई है, BJP नेता और महिला से हुई बातचीत का ऑडियो 25 मिनट से भी अधिक का है,  जिसमें विवाहित महिला अपने ही पति और ससुर से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुये तालक लेने की बात कह रही है, सोशल मीडिया में वायरयल हुए  ऑडियो की सत्यता की पुष्टि खुद महिला और BJP नेता ने की है, लेकिन अब नेता जी ऑडियो वायरल करने के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र भी बता रहे है,  *आखिर कौन से वो चेहरे है जो महिला को ढाल बनाकर सियासत कि रोटी सेकने का काम किया, पुलिस जांच से पता लग पाएगा...* आखिर क्या है पूरा मामला....  सीधी जिले के BJP जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान और एक सीधी कि ही कथित महिला, दो...

आज देवउठनी एकादशी के दिन जाग गए हैं भगवान विष्णु, अब शुरू होंगे मंगल कार्य

मनीष गौतम रीवा  आज देवउठनी एकादशी के दिन जाग गए हैं भगवान विष्णु, अब शुरू होंगे मंगल कार्य देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के विश्राम के बाद जागते हैं देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के विश्राम के बाद जागते हैं। कहते है कि इस दिन भगवान विष्णु ने शंखासुर नामक राक्षस का वध किया था उसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु ने क्षीर सागर में शेषनाग की शय्या पर शयन किया था और चार महीने की योग निद्रा त्यागने के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागते है। भगवान विष्णु के जागने के बाद उनके भक्त उनकी प्रिय तुलसी उनको अर्पित करते हैं और इसी दिन भगवान विष्णु शालिग्राम के रुप में तुलसी के साथ विवाह भी करते है। आइए जानते है कि देवउठनी एकादशी के दिन 4 माह बाद उठकर भगवान विष्णु संसार की नैया को कैसे पार लगाते है। भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी से खुद को लोक कल्याण संबंधी कार्यों के लिए समर्पित कर देते हैं देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और खुद को लोक के कल्याण संबंधी कार्यों के लिए समर्पित कर देते हैं। भगवान विष्ण...

*💥अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम*

मनीष गौतम रीवा  *💥अब बारात में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल, रात 10 बजे तक संपन्न करना होगा शादी का कार्यक्रम*   भोपाल प्रशासन ने जारी की नई गाइडलाइन शादी समारोह के लिए 📌 नई गाइडलाइन के तहत अब एक बार फिर से प्रशासन ने शादी में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी कर दी है। इसके मुताबिक 50 व्यक्तियों को छूट दी गई है। वहीं शादी संबंधी कार्यक्रम को 10:00 बजे तक ही संपन्न करने की बात कही गई है। 📌 इतना ही नहीं शादी में 10:00 बजे के बाद भी 30 व्यक्तियों को रहने की अनुमति नई गाइडलाइन के मुताबिक दी गई है लेकिन इसके लिए एसडीएम (SDM) को पहले से सूचित करना होगा। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू के चलते शादियों के आमंत्रण पत्र पर अतिथियों के आगमन के समय को भी सीमित कर दिया गया है जहां आगमन रात 10 बजे तक कर दिया गया है।

"छठ पर्व" सिखाता है़ जो 'अस्त' होता है उसका 'उदय' तय है।

  मनीष गौतम रीवा  "छठ पर्व" सिखाता है़ जो 'अस्त' होता है उसका 'उदय' तय है।   सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। शनिवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही सूर्योपासना के इस महापर्व का समापन होगा। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन गुरुवार को व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम को गंगा की पावन धारा में स्नान किया और भगवान भास्कर को जल अर्पित किया। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को महापर्व का पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। गुरुवार को जलार्पण के बाद छठव्रतियों ने गंगा घाटों पर रोटी व खीर से खरना का प्रसाद बना विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सबसे पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। फिर परिवार के लोगों व संबंधियों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। नदी में स्नान करने से पहले व्रतियों ने गंगा जल लाकर अपने घरों को धोकर पवित्र किया। छठ पूजा एक ऐसा त्‍योहार है जो पूरे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार चार दिवसीय त्योहार है। उत्सव की शुरुआत नहाय खाय से होती है, दूसरे दिन भक्त खरना मनाते हैं। खरना का अर्थ है शुद्धि...

*बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश होगा भारत, कोरोना खत्म होने पर भी रहेगा असर*

  मनीष गौतम की कलम से  *बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश होगा भारत, कोरोना खत्म होने पर भी रहेगा असर* कोरोना की वजह से दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. यहां तक कि कोरोना महामारी का असर खत्म होने के बाद भी सबसे ज्यादा नकारात्मक असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के आउटब्रेक के पहले से बना बैलेंसशीट स्ट्रेस आगे और बुरी स्थिति में पहुंच सकता है. विश्व मुद्रा कोष ने आकलन किया है कि 2021 में देश की जीडीपी 10.3% तक सिकुड़ सकती है. आईएमएफ के मुताबिक पीएम मोदी द्वारा कोरोना के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन के त्वरित फैसले की वजह से आर्थिक गतिविधियां बिल्कुल पंगु हो गईं. हालांकि आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत के साथ दोबारा अर्थव्यवस्था के तेज होने की बात भी कही गई है. लेकिन इस बीच कोरोना के असर के निशान दिखाई देते रहेंगे. गौरतलब है कि बीते अगस्त महीने में Reuters पोल में कहा गया था कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती का दौर कोरोना संकट के पहले से चल रहा था. इसके बाद कोरोना के प्रकोप ने हालात...

*यदि "महाभारत" को पढ़ने का समय न हो तो भी इसके नौ सार- सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकते है :-*

मनीष गौतम रीवा  *यदि "महाभारत" को पढ़ने का समय न हो तो भी इसके नौ सार- सूत्र हमारे जीवन में उपयोगी सिद्ध हो सकते है :-* *1.संतानों की गलत माँग और हठ पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो अंत में आप असहाय हो जायेंगे-*  *कौरव* *2.आप भले ही कितने बलवान हो लेकिन अधर्म के साथ हो तो, आपकी विद्या, अस्त्र-शस्त्र शक्ति और वरदान सब निष्फल हो जायेगा -*    *कर्ण* *3.संतानों को इतना महत्वाकांक्षी मत बना दो कि विद्या का दुरुपयोग कर स्वयंनाश कर सर्वनाश को आमंत्रित करे-* *अश्वत्थामा* *4.कभी किसी को ऐसा वचन मत दो  कि आपको अधर्मियों के आगे समर्पण करना पड़े -*    *भीष्म पितामह* *5.संपत्ति, शक्ति व सत्ता का दुरुपयोग और दुराचारियों का साथ अंत में स्वयंनाश का दर्शन कराता है -*    *दुर्योधन* *6.अंध व्यक्ति- अर्थात मुद्रा, मदिरा, अज्ञान, मोह और काम ( मृदुला) अंध व्यक्ति के हाथ में सत्ता भी विनाश की ओर ले जाती है -*    *धृतराष्ट्र* *7.यदि व्यक्ति के पास विद्या, विवेक से बँधी हो तो विजय अवश्य मिलती है -* *अर्जुन* *8.हर कार्य में छल, कपट, व प्रपंच रच कर आप हमे...

। 🍯कुंभ पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है।

*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮* देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके। नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।। विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। 🐏मेष व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 🐂वृष यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। 👫मिथुन जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रह...

जानें छठ पूजा के किस दिन कब देना होगा सूर्यदेव का अर्घ्य

मनीष गौतम रीवा   जानें छठ पूजा के किस दिन कब देना होगा सूर्यदेव का अर्घ्य  इस वर्ष छठ पूजा 20 नवंबर को है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है और बच्चों के सुखी जीवन की कामना की जाती है। छठ पूजा को हर वर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को की जाती है। षष्ठी तिथि से पहले चतुर्थी तिथि पर नहाय खाय किया जाता है। यह छठ पूजा से 2 दिन पहले आता है। इसके बाद पंचमी पर लोहंडा और खरना किया जाता है। इसके बाद षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है जिसमें संध्या अर्घ सूर्य देव को अर्पित किया जाता है। फिर सप्तमी तिथि को सूर्योदय के समय उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। फिर व्रत की पारण किया जाता है। आइए जानते हैं छठ पूजा पर कब दें अर्घ्य। पहला दिन- नहाय-खाय तिथि: छठ पूजा कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से शुरू होती है। यह छठ पूजा का पहला दिन है। इसे नहाय-खाय कहते हैं। इस दिन स्नान होता है। इस वर्ष नहाय-खाय बुधवार, 18 नवंबर को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:46 पर और सूर्योदय शाम 05:26 पर होगा। दूसरा दिन- लोहंडा और खरना: यह छठ पूजा का दूसरा दिन है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को किया जाता है। इस...

आस्था का महापर्व छठ क्यों मनाते हैं छठ महापर्व

मनीष गौतम रीवा   आस्था का महापर्व छठ क्यों मनाते हैं छठ महापर्व भारत की विविध संस्कृति का एक अहम अंग यहां के पर्व हैं. भारत में ऐसे कई छठ पर्व हैं जो बेहद कठिन माने जाते हैं और इन्हीं पर्वों में से एक है छठ पर्व. छठ को सिर्फ पर्व नहीं महापर्व कहा जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती को लगभग तीन दिन का व्रत रखना होता है जिसमें से दो दिन तो निर्जली व्रत रखा जाता है. आइए आज के इस अंक में जानें छठ के बारे में कुछ विशेष बातें और छठ व्रत कथा. क्या है छठ छठ पर्व और षष्ठी का अपभ्रंश है. कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाने के तुरंत बाद मनाए जाने वाले इस चार दिवसीय व्रत की सबसे कठिन है और महत्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्ठी की होती है. इसी कारण इस व्रत का नामकरण छठ व्रत हो गया. छठ पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है. पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में. चैत्र शुक्लपक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्लपक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है. छठ व्रत कथा मार्कण्डेय पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सृष्टि की अधि...

* रीवा से किसके सर सजेगा ताज कौन होगा मंत्री पद की रेस से बाहर*

मनीष गौतम रीवा    * रीवा से किसके सर सजेगा ताज कौन होगा मंत्री पद की रेस से बाहर*     *मुख्यमंत्री से मुलाकात   । मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ी सफलता हासिल करने वाली भाजपा सरकार की मुश्किलें एक बार और बढ़ गई है। भाजपा सरकार के लिए सबसे बड़ी राहत उपचुनाव में स्थायित्व की सौगात जरुर है लेकिन अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के लिए सबसे बड़ी समस्या मंत्रिमंडल का विस्तार बन गया है। सिंधिया सर्मथको को मंत्रिमंडल में एडजेस्ट करने की बाध्यता के बीच अपनों को मनाने की जिम्मेदारी अलग से बढ़ गई है। बहरहाल इन दिनों मिलने जुलने का दौर दीपावली विशेष बन गया है। इसी बीच विंध्य प्रदेश की सियासत में गर्माहट सुर्खियां बटोर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रीवा जिले के वरिष्ठ भाजपा विधायकों की मुलाकात के मायने राजनीति के पंडित निकालने लगे हैं। सिंधिया सर्मथको की लिस्ट में शुमार पूर्व मंत्री इमरती देवी के अलावा सभी प्रमुख उपचुनाव जीत गए हैं। विधायक तुलसी सिलावट जैसे मजबूत सर्मथको पर भी भाजपा सरकार...

🦀कर्क गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है।

मनीष गौतम रीवा  *💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮* देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके। नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।। विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। 🐏मेष किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं। 🐂वृष रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें। 👫मिथुन कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें। 🦀कर्क गृहस्थ जीवन में आनंद क...

*अन्नकूट और गोवर्धन पूजा आज, करें श्रीकृष्ण की उपासना पाएं सुखाशीष*

मनीष गौतम रीवा    *अन्नकूट और गोवर्धन पूजा आज, करें श्रीकृष्ण की उपासना पाएं सुखाशीष* दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की जाती है. मूलतः यह प्रकृति की पूजा है, जिसका आरम्भ श्रीकृष्ण ने किया था. इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुई थी और धीरे-धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई. इस बार अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व आज पड़ा है. *शुभ मुहूर्त-* इस बार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि में आज सुबह 10:36 से कल सुबह 07:05 तक रहेगी. गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त आज दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से संध्या 05 बजकर 26 मिनट तक है. *अन्नकूट पूजा विधि-* वेदों के अनुसार, इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा की जाती है. साथ में गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल मिठाइयाँ खिलाई जाती हैं. गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है. इसके बाद उसकी पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य से उपासना की जाती है.   इस दिन एक ही रसोई से घर के हर सदस्य का भोजन बनता है. भोजन मे...

इस बार दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है दुलर्भ संयोग

 मनीष गौतम रीवा  इस बार दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है दुलर्भ संयोग जीवन की पांच महत्वपूर्ण बातों के महत्व को ध्यान दिलाने वाला महापर्व दीपावली।।। दीपावली महोत्सव धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।  इन 5 दिनों के त्योहारों में पहले दिन आयुर्वेद और औषधियों के देवता धनवंतरि की पूजा की जाती है। दूसरे दिन यानी चतुर्दशी तिथि पर धर्मराज यम की पूजा और दीपदान किया जाता है। इसके अगले दिन यानी कार्तिक माह की अमावस्या पर लक्ष्मीजी की पूजा के साथ दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के दूसरे दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा होती है। इसके अगले दिन यानी द्वितिया को भाई-दूज के त्योहार के साथ ही दीपावली महोत्सव पूरा हो जाता है।   ◆ दीपावली महाेत्सव क्यों 5 दिनों तक चलने वाले दीपावली महोत्सव मनाने का कारण ये है कि हर व्यक्ति को जीवन की 5 महत्वपूर्ण बातें पता हो। इस महोत्सव का हर दिन जीवन की एक महत्वपूर्ण बात समझाता है। इस महोत्सव में सेहत, मृत्यु, धन, प्रकृति, प्रेम और सद्भाव का संदेश छुपा है। ये 5 जरूरी बातें जीवन को पूर्ण बनाती हैं। दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा सिर्फ धन और सोना...

दीपावली : 131 साल बाद विशेष योग, जानिए राशियों पर असर शक्ति योगी माधव प्रसाद

मनीष गौतम रीवा    दीपावली : 131 साल बाद विशेष योग, जानिए राशियों पर असर शक्ति योगी माधव प्रसाद दीपावली अर्थात दीपों का पर्व। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह महोत्सव इस वर्ष बेहद विशेष योगों से परिपूर्ण होगा।  को पड़ने वाली दीपावली पर इस बार एक नहीं, बल्कि 3-3 विशेष योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों पर क्या होगा असर...    मेष राशि के जातकों का सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर दृष्टि डालेगा। इसके प्रभाव से समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। त्योहार है तो व्यय अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि के जातकों पर शनि की दृष्टि एवं चतुर्थ गुरु व्यर्थ विवादों का कारण बनेगा। श्रेष्ठीजनों की संगत में रहें, तो ही लाभ होगा। नीच संगत से बचें। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। दीपावली पर भूलकर भी जुआ-सट्टा न खेलें। मिथुन राशि के जातकों का तृतीय गुरु उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होन...

*•एमपी में 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं.*

मनीष गौतम  *•एमपी में 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं.* -भोपाल* कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश में कक्षा एक से 8वीं तक के स्कूल 30 नवंबर तक नहीं खुलेंगे. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं. इससे पहले प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए थे. ऐसे में माना जा रहा था कि 15 नवंबर के बाद स्कूल खोले जा सकते हैं, लेकिन जारी किए गए नए आदेश के तहत अब 30 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे हालांकि कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं डाउट क्लियर करने के लिए जारी रहेंगी. इस संबंध में पुराने आदेश को यथावत रखा गया है, जिसके तहत डिजिटल मोड के जरिए भी क्लासेस जारी रहेंगी.पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया था कि 15 अक्टूबर से स्कूल खुल सकते हैं. राज्य सरकारें खुद इस पर निर्णय ले सकती हैं. लिहाजा एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है।

*अपनी ही सरकार के खिलाफ़ BJP विधायक को देना पड़ता है धरना; कहीं  CMO संतोष पांडेय कांग्रेस की नीतियों पर तो नहीं कर रहे कार्य  ?* -

*मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष पांडेय से क्यों परेशान है विधायक मनगवां और विधायक मऊगंज* ?  **अपनी ही सरकार के खिलाफ़ BJP विधायक को देना पड़ता है धरना; कहीं  CMO संतोष पांडेय कांग्रेस की नीतियों पर तो नहीं कर रहे कार्य  ?* - रीवा। मऊगंज से भाजपा विधायक हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।  और हर बार अपनी सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठ जाते हैं। मुद्दा होता है *"विकास"* .... सवाल ये उठता है कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ही विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में जनहित के कार्य नहीं कर पा रही है, जिसके चलते आए दिन विधायक को धरने पर बैठना पड़ता है, वही विधायक मनगवां आए दिन  परेशान रहते हैं  नगर परिषद मनगवां के क्रियाकलापों से  और नगर परिषद मनगवां के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी  संतोष पांडेय ही है  जिन्होंने जब से कार्यभार संभाला है  तब से विकास कार्य को पलीता लगा कर  ईमानदारी का चोला ओढ़े हुए हैं आम जनता  जब विधायक के पास  मुख्य नगरपालिका अधिकारी  संतोष पांडेय की शिकायत लेकर जाती है  और विधायक मनगवां ऊपर के अधिकारियों से बात करते ह...

नरक चतुर्दशी पर करें ये काम, साल भर पैसों की तंगी से बचे रहेंगे

मनीष गौतम रीवा  नरक चतुर्दशी पर करें ये काम, साल भर पैसों की तंगी से बचे रहेंगे    दीपावली के एक दिन पहले छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी का त्‍योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्‍ण ने नरकासुर के अत्‍याचार से तीनों जगत को मुक्ति दिलाई थी। इस साल नरक चौदस 13  को यानी आज है। इस दिन दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक दीपक जलाने की परंपरा है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से यमराज प्रसन्‍न होते हैं और लोगों को अकाल मृत्‍यु के भय से छुटकारा मिलता है। वहीं दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितृगण भी प्रसन्‍न होते हैं। माना जाता है कि पितृ पक्ष में धरती पर आए पितृ गण इस वक्‍त परलोक लौट रहे होते हैं और दीपक जलाने से उनका मार्ग रोशन होता है, इससे प्रसन्‍न होकर वे अपनी संतान को सुखी और खुशहाल रहने का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं इस दिन अन्‍य कौन से कार्य करना माना जाता है शुभ… 1/5कर डालें घर की साफ-सफाई नरक चतुर्दशी के दिन अपने घर की खूब साफ-सफाई करनी चाहिए। घर की सफाई के साथ ही अपने रूप और सौन्दर्य प्राप्ति के लिए भी शरीर पर उबटन लगा कर स्नान करना चाहिए। इस दिन रात को तेल अथवा तिल के ते...

*•मंत्री पद के लिए विधायक ने उठाई आवाज कहां विंध्य को मिले स्थान*

अतीत गौतम मनगवां  *•मंत्री पद के लिए विधायक ने उठाई आवाज कहां विंध्य को मिले स्थान* *🔺:-रीवा।* प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मंत्री मंडल गठन को लेकर लोगो की नजरे टिक गई है। शिवराज की टीम में किन विधायकों को जगह मिलेगी। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। *•सीनियर विधायक ने उठाई मांग* भाजपा से चौथी बार विधायक बने गिरिश गौतम ने एक बार फिर शिवराज कैबिनेट में विंध्य से मंत्री बनाए जाने की मांग उठा कर सियासत में गुलाबी ठंडक घोल दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने कहां है कि जनता की अपेक्षा है कि विंध्य से मंत्री बनाया जाए। उन्होने उम्मीद जताई है कि सगंठन इस पर विचार कर रहा है। *•मंत्री पद को लेकर आए थें चर्चा में* ज्ञात हो कि देवतालाब विधायक गिरिश गौतम 6 माह पूर्व उस समय चर्चा में आ गए थें जब कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा में शमिल हो गए और शिवराज ने अपनी कैबिनेट बनाई थी। उस समय गिरिश गौतम का नाम भी मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चा में आया था। विधायक ने सीधे तौर पर भले ही कुछ न कह रहे हो लेकिन इशारों में वे काफी कुछ कहना चाहते है। *•सीएम शिवराज से मिल...

इस बार बेहद खास है धनतेरस का द‍िन, बना है यह खास योग

मनीष गौतम रीवा  इस बार बेहद खास है धनतेरस का द‍िन, बना है यह खास योग इसलिए खास है इस बार का धनतेरस दीपावली पांच द‍िवसीय पर्व है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर इसका समापन होता है। हालांक‍ि इस बार यह पर्व चार दिवसीय पर्व ही है जो 13 नवंबर से शुरू होगा और समापन 16 नवंबर को होगा। धनतेरस के द‍िन खरीदारी का भी बड़ा महत्व है। इस दिन पीतल के बर्तन, चांदी, सोना जैसी चीजों की खरीदी की जाती है। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि होती है। वहीं इस बार तो धनतेरस का द‍िन बेहद खास है। आइए इस बारे में एस्‍ट्रॉलजर मनीष गौतम  से व‍िस्‍तारपूर्वक जानते हैं। मां लक्ष्‍मी के प्र‍िय द‍िन शुक्रवार को ये व‍िशेष योग शुक्रवार का द‍िन मां लक्ष्‍मी को अत्‍यंत प्र‍िय होता है। इस बाद धनतेरस के द‍िन देवी लक्ष्‍मी का प्र‍िय द‍िन यानी क‍ि शुक्रवार तो है ही। साथ ही इस बार कुछ व‍िशेष योग भी हैं। इस बार धनतेरस के द‍िन चित्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग तथा तुला राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। ऐसे में धनतेरस के द‍िन आयुष्मान योग की साक्षी में धनवंतर‍ि का पूजन आरोग्यता प्रदान करने व...

आस्था की शक्ति के अनुमान पर लगी जनता की मोहर बची रहेगी शिवराज सरकार

मनीष गौतम रीवा  आस्था की शक्ति के अनुमान पर लगी जनता की मोहर बची रहेगी शिवराज सरकार मध्यप्रदेश के चर्चित विधानसभा की 28 सीटों के उपचुनाव में भाजपा ने फहराया जीत का परचम,  देश के चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए मध्यप्रदेश में "शिव" "राज" कायम कर दिया। मध्यप्रदेश उपचुनाव शुरू से पूरे देश मे चर्चित रहा, इस उपचुनाव में बेलगाम भाषा, अमर्यादित भाषा और अभद्र भाषा का दिल खोल कर उपयोग किया गया। मध्यप्रदेश उपचुनाव में दोनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी जहां भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा का सवाल था वही कांग्रेस की तरफ से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इस उपचुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूरी ताकत झोंक दी थी और जनता के लिए बहुत सी सौगाते लेकर आए थे शिवराज सिंह चौहान के किए हुए वादे रंग लाए। और भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में बाज़ी मार ली और कांग्रेस को विपक्ष में धकेल दिया। मध्यप्रदेश उपचुनाव में सबसे चर्चित सीटों में सांवेर, सुर्खी, डबरा, ...

बिहार में तेजस्वी सरकार के बहार बा

मनीष गौतम रीवा  बिहार में तेजस्वी सरकार के बहार बा बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद फिर टूटेंगे और बनेंगे गठबंधन केंद्र की भाजपा सरकार की कई नीतियों, जैसे नोटबंदी, तालाबंदी, जीएसटी, कृषि-कानून, हाथरस कांड आदि ने आम जनता को इतना त्रस्त किया है कि उसका असर भी बिहार के चुनाव में दिखेगा। राजद का सबसे बड़ा तर्क यह है कि नीतीश का कुछ भरोसा नहीं। बिहार के चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी, कहा नहीं जा सकता। यदि दो प्रमुख गठबंधन सही-सलामत रहते तो उनमें से किसी एक की सरकार बन सकती थी। एक तो नीतीश कुमार का और दूसरा लालू प्रसाद का। लेकिन बिहार में अब चार गठबंधन बन गए हैं। नीतीश कुमार के गठबंधन में जदयू और भाजपा हैं और लालू के गठबंधन में उनका राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां हैं। लालू के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़े जा रहे इस चुनाव में उनका दावा है कि वे सरकार बनाएंगे, क्योंकि चार बार के मुख्यमंत्री नीतीश से अब बिहार की जनता ऊब चुकी है, उन्होंने वादे तो बड़े-बड़े किए लेकिन उन पर अमल नहीं किया, कोरोना की तालाबंदी के दौरान नीतीश का रवैया बहुत ही लापरवाही का रहा और लालू पर...

🐂वृष भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

मनीष गौतम रीवा  🐏मेष शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। 🐂वृष भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। 👫मिथुन यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 🦀कर्क दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं। व्यापार-व...

दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये 9 चीजें, पूरे साल रहेगी घर में बरकत

मनीष गौतम रीवा  दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये 9 चीजें, पूरे साल रहेगी घर में बरकत कहते हैं कि दिवाली की रात की गई पूजा अर्चना शुभ फल लाती है औऱ इससे घर में सुख और धन की बरकत आती है। चलिए जानते हैं कि लक्ष्मी माता को दीपावली की रात को क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए ताकि आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिले। दीपावली पूजन में मां लक्ष्मी को अर्पित ये 9 चीजें, पूरे साल रहेगी घर में बरकत हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली का आगमन हो गया है। हिंदु धर्म में दिवाली के त्योहार को बहुत महत्व दिया गया है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को देश दुनिया में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली का त्योहार 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि दीपावली की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणेण जी की पूजा की जाती है। दिवाली की पुण्य रात जीवन में रिद्धि सिद्धि और शुभ सौभाग्य लाती है। कहा जाता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता औऱ गणेश भगवान की पूजा करता है उसे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उसके घर में हमेशा बरकत रहती...

बच जाएगी शिवराज सरकार   सरकार को कोई खतरा नहीं उपचुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में दिख रहे हैं

मनीष गौतम रीवा  बच जाएगी शिवराज सरकार   सरकार को कोई खतरा नहीं उपचुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में दिख रहे हैं मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा की 28 सीटों पर मंगलवार यानी 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है । प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ इतनी सीटों पर उपचुनाव  हुए हैं। 19 जिलों में 9,361 मतदान केन्द्रों पर शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में 63.67 लाख मतदाता 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर चुके हैं । राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इन 28 सीटों में से 25 पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है जबकि 3 सीटों पर बसपा की मौजूदगी ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से बहुमत के लिय किसी भी एक दल के लिये 116 सदस्यों का बहुमत चाहिये। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान सरकार यानी बीजेपी के पास 107 विधायक हैं, जबकि कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस के विधायकों की संख्या महज 87 है। हाल ही एक कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद कुल 29 सीटें खाली है और इनमें से 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में कां...

 बाजार करेगा संयोगों से यारी, आ गई शनि पुष्य नक्षत्र की बारी

मनीष गौतम रीवा   बाजार करेगा संयोगों से यारी, आ गई शनि पुष्य नक्षत्र की बारी  खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार दीपावली और धनतेरस के पहले 7 नवंबर को यह पुष्य नक्षत्र शनि पुष्य के रूप में आ रहा है। जो 30 साल बाद अद्भुत संयोग में पड़ रहा है। यह दिन खरीदारी और नया काम शुरू करने के लिए अति शुभ माना गया है। गुरु, शुक्र और मंगल ग्रह के स्वग्रही होने से पुष्य नक्षत्र की महत्ता बढ़ गई है। पुष्य नक्षत्र में गहने खरीदना सोने पर सुहागा होगा। 30 साल बाद बन रहे इस संयोग में  सोना, चांदी, तांबा की खरीदी शुभ रहेगी। पुष्य नक्षत्र शनिवार की सुबह 8:04 बजे से रविवार सुबह 8:44 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में षष्ठी एवं सप्तमी का योग भी बन रहा है। मान्यता है कि शनि पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु का उपयोग काफी शुभ व फलदायी होता है, इसलिए बहुत से लोग शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए इस शुभ नक्षत्र का इंतजार करते हैं। पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में बलवान यह नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम रहता है। इस दिन भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदना काफी फलदायी रहता है। इ...

🐊मकर मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। यात्रा में सामान का ध्यान रखें। गलतफहमी से विवाद हो सकता है।

मनीष गौतम रीवा  *💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮* देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके। नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।। विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। 🐏मेष सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। भागदौड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। 🐂वृष जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है। 👫मिथुन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 🦀कर्क दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स...