अब ग्राम, जनपद और जिला पंचायत की बारी है। इनका कार्यकाल अगले माह पूरा हो रहा है। इसे देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासक बैठाने की तैयारी शुरू कर दी है। इंतजार है तो पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने का। 12 मार्च को इनका कार्यकाल पूरा होगा और 13 मार्च को प्रशासकों की नियुक्ति हो जाएगी। फिर प्रशासक चुनाव के पहले जनता के कामकाज करेंगे। इसके बाद चुनाव करवाए जाएंगे।
*फिर से कराना पड़ सकता है परिसीमन*
ग्राम पंचायतों का परिसीमन फिर से करवाना पड़ सकता है। दरअसल, प्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने 30 नई नगर परिषदों का गठन किया था। तकनीकी आधार बनाने के लिए तत्कालीन सरकार ने 22 ग्राम पंचायतों का इनमें विलय किया था। जबकि पंचायत के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।
कमलनाथ सरकार के सामने जब यह मामला आया तो सरकार ने इन पंचायतों को नगर परिषद से बाहर कर दिया है। इसलिए चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन फिर से करवाया जा सकता है। ग्राम पंचायतों के प्रभावित होने से जनपद और जिला पंचायतें भी प्रभावित होंगी। इसलिए त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव करवाने में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के बाद सरकार अक्टूबर 2020 में नगरीय निकायों के चुनाव करवाने की कोशिश में है।
*प्रदेश में पंचायतों की संख्या*
ग्राम पंचायत : 22,872
जनपद पंचायत : 313
जिला पंचायत : 52
योग : 23,237
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें