*जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता नृपेंद्र सिंह पिंटू की मेहनत लाई रंग।*
*अंततः बहुती धान उपार्जन केन्द्र किसान हित में किया गया चालू।*
प्रशासनिक स्तर पर नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के पूर्वी अंचल में निवास करने वाले किसानों के हित के लिए प्रशासन द्वारा बहुती ग्राम पंचायत स्थित सेवा सहकारी समिति में पूर्व में ही धान खरीदी केंद्र खोले जाने के आदेश थे। लेकिन विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण नियत समय के करीब 1 माह से भी अधिक समय गुजर जाने के बा भी धान खरीदी केंद्र न चालू हो पाने से परेशान क्षेत्र के किसान बीते दिवस अपने युवा कांग्रेस नेता जनपद पंचायत नईगढ़ी के उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू से मिलकर अपनी परेशानी सुनाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जनपद उपाध्यक्ष द्वारा जिले के उच्च अधिकारियों से मिलकर किसान हित में बहुती धान उपार्जन केंद्र यथा स्थान पर खोले जाने का आग्रह किया गया था। अंततः जनपद उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू की किसान हित की मेहनत रंग लाई और उनके आग्रह पर कलेक्टर( खाद्य) रीवा द्वारा आदेश जारी कर विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आदेशित किया गया कि नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के बहुती धान उपार्जन केंद्र को किसान हित में अतिशीघ्र चालू किया जाए। बहुती धान उपार्जन केंद्र चालू किए जाने से क्षेत्र के किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए युवा कांग्रेस नेता जनपद पंचायत नईगढ़ी के उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें