*अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया उसी पर खूब सुर्खियां बटोर रहे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल
*♦बड़ी खबर रीवा मऊगंज*
हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद की बड़ी बड़ी बातें करने वाली भारतीय जनतापार्टी के विधायक खुद पार्टी की नीतियों और सिद्ध्यंतो का माखौल उड़ा रहे है।
इससे भाजपा के औरों से अलग पार्टी होने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेसा ही भगवान राम को अपनी आस्था से जुड़ा बताते रहे हैं किन्तु उसकी ही पार्टी के विधायको के क्रिया कलापो से इस पर प्रश्न चिह्न लग रहा है।
मामला रीवा जिले के मऊगंज विधान सभा का है जहाँ से भाजपा के ही विधायक प्रदीप पटेल हनुमना मे आयोजित किसान संघ के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे जूते पहन कर रामायण गाते और पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
विपक्ष ने इस पर विधायक की भगवान राम के प्रति आस्था और श्रद्धा पर सवाल उठाते हुये उन्हे उपदेश दे डाला।विपक्ष पूर्व मे भी विधायक के धरने को नौटंकी बताता रहा है।ये वही प्रदीप पटेल हैं जो जभी बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है और भाजपा को हमेसा मनुवादी पार्टी कहते आये हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले बसपा मे रहते हुये इन पर हनुमना के ग्रामीण इलाके मे रामायण और गीता जलाने के आरोप भी लगे थे।
अब उसी हनुमना क्षेत्र मे जूते पहन कर रामायण गाने से भाजपा को समर्थन देने वाला आर एस एस क्या कदम उठाता है ये देखने वाली बात होगी।
किन्तु विपक्ष को विधायक और भाजपा पर निसाना साधने का मौका अवश्य मिल गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें