मध्यप्रदेश में बड़ी दुर्घटना, परिवार के पांच लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास एक कार दुसरे वाहन से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौ हो गई है। कहा जा रहा है कि परिवार कसरावद में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश के सतना जिले बस दुर्घटना हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। तुरंत ही घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सतना क्लेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 30 लोग घायल हुए। ये हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल होईवे पावरहाउस के सामने हुआ था। यात्रियों से सवार बस रोड से पांच फीट नीचें गिर गई। भारी मात्रा में बड़ी संख्या में लोग दब गए थे। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली मौके पर पुलिस बल पहुंच गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें