*नगर विजयदशमी उत्सव के कार्यक्रम स्थल को लेकर उठे सवाल !*
क्यों हटाया गया "मेजर ध्यानचंद हॉकी मिनी स्टेडियम" का बोर्ड....
रीवा। टीआरएस कॉलेज के एनसीसी ग्राउंड में आयोजित हो रहे नगर विजयदशमी उत्सव के कार्यक्रम को लेकर स्थान चयन पर सवाल उठने लगे हैं।
क्योंकि न्यायालय के निर्देश है कि किसी भी खेल मैदान में संस्कृत और उत्सव कार्यक्रम नहीं किए जा सकेंगे। इससे पूर्व भी कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम के लोकार्पण के बाद आयोजित संस्कृत कार्यक्रम पर भी सवाल उठे थे जिसके जवाब अभी तक प्रशासन ने जबाब दिया है। एक बार पुनः उसी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो सवालों के घेरे में हैं।
जानकारी के मुताबिक यूजीसी ने खेल मैदान बनाने के लिए एनसीसी ग्राउंड को राशि दी थी उसी राशि से इस ग्राउंड का निर्माण हुआ। ग्राउंड का नाम रखा गया "मेजर ध्यानचंद हॉकी मिनी स्टेडियम", और इसे बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए। अब यही स्टेडियम बदहाली के आंसू रो रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों स्टेडियम से मेजर ध्यानचंद्र का बोर्ड हटा दिया गया है। और यदि बोर्ड हटाना था तो फिर बनाया क्यों किया था।
तो ही सामाजिक कार्यकर्ता बी के माला ने कहा है कि न्यायालय द्वारा खेल मैदानों पर उत्सव के कार्यक्रम पर रोक लगाई गई है। लेकिन प्रशासन न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर कार्यक्रमों के आयोजन कर रहे हैं हम इस मामले में हाईकोर्ट जाएंगे और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विजयदशमी के कार्यक्रम में जिन लोगों की संलग्नता होगी उन सभी को न्यायालय में पार्टी बनाएंगे और कार्रवाई की मांग करेगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें