अयोध्या मामले को लेकर मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट जारी
अयोध्या मामले में 5 जजों की टीम पर्दे के पीछे करोगे मंथन इसके बाद गुरुवार को सुनाएगी फैसला
छावनी में तब्दील हुआ राम जन्मभूमि अयोध्या
*मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन*
*दीपावली पर अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव आर.के. तिवारी प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी ओ.पी. सिंह सुबह 10 बजे अयोध्या के सर्किट हाउस स्थित हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कलेक्ट्रेट में दीपोत्सव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।*
*उसके बाद उनका काफिला राम की पैड़ी की ओर बढ़ा। यहां निरीक्षण के बाद वह राम कथा पार्क पहुंचे। दौरे के दौरान अयोध्या शोध संस्थान में संत महंतों के साथ दीपोत्सव को लेकर बातचीत भी की। साथ ही हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चना भी की।*
इस मौके पर अयोध्या पहुँचे डीजीपी ओपी सिंह ने राम की पैड़ी, राम कथा पार्क का निरीक्षण किया व दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही अयोध्या विवाद के संभावित फैसले पर सुरक्षा को लेकर भी मंथन किया।
इस दीपावली पर राम की नगरी अयोध्या 4 लाख दीपों से जगमगाएगी। 24 से 26 अक्टूबर तक चलने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
26 अक्टूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव के माध्यम से त्रेतायुगीन अयोध्या की छवि साकार होगी। न केवल रामकथापार्क में बने दीपोत्सव के मुख्य मंच बल्कि नगर के अन्य 11 मंचों से रामकथा पर आधारित सांस्कृतिक संध्या सजेगी। राम कथा पार्क में विदेशी कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति देने वाली विदेशी मंडलियों में नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस के कलाकार होंगे।
इसके साथ भरतकुंड, आईटीआई, साकेत पीजी कॉलेज, बिड़ला धर्मशाला, दशरथमहल, कनकभवन, तुलसीउद्यान, हनुमानबाग, झुनकीघाट व भजन संध्या स्थल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में भजन, लोक गायन, नृत्य नाटिका, धोबिया लोक नृत्य, बिरहा, जादू, भोजपुरी संगीत, फरवाही लोक नृत्य, नंदराजात नृत्य, राम राज्याभिषेक नृत्य व रामलीला शामिल होगी।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें